राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा – (NMMSS) 2025-26 से संबंधित निर्देश

🔥

राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSS) 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित है. आवेदक शैक्षिक सत्र 2025-26 में राज्य के राजकीय / राजकीयकृत / राज्य सरकार/भारत सरकार के अनुदान से संचालित विद्यालय (जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय एवं केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय एवं सभी प्राइवेट विद्यालयों को छोड़कर) / मान्यता प्राप्त अनुदानित अल्पसंख्यक विद्यालयों/मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के कक्षा VIII के छात्र/छात्रा आवेदन कर सकते हैं, जो छात्र/छात्रा 55 प्रतिशत (पचपन प्रतिशत) अंकों के साथ कक्षा VII की परीक्षा उत्तीर्ण हों तथा ऊपर अंकित कोटि के विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा VIII में नामांकित होकर विधिवत् रूप से अध्ययनरत् हैं. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं निःशक्त छात्र/छात्राओं के लिए उत्तीर्णांक में 5% की छूट होगी। नया